फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को साधने आज आ रहे हैं राजनाथ

Sun, 05 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
राजनाथ केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकास पर्व में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सिख इंटर कालेज नारंगपुर में रविवार यानी आज किसान स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। यहां वे किसानों को साधने का प्रयास करेंगे। रैली में एक लाख से अधिक भीड़ का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री संजीव बालियान के अलावा मंडल भर के सांसद रैली में भाग लेंगे। प्रशासन ने रैली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। रैली स्थल छावनी में तब्दील रहेगा। एनएसजी कमांडों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा। खुफिया विभाग ने रैली स्थल पर डेरा डाल दिया है। 

सिख इंटर कालेज नारंगपुर के मैदान पर होने वाली किसान स्वाभिमान रैली की तैयारी शनिवार को पूर्ण कर ली गई है। मंच से लेकर हेलीपैड तक तैयार कर लिया गया है। रैली स्थल पर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बैरीकेडिंग की गई है। सेफ हाउस, स्विस कॉटेज आदि भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एनएसजी कमांडो से लेकर पुलिस बल, पीएसी के जवान सुरक्षा में मुस्तैद हो गए हैं। अफसरों ने दौरा कर सभी तैयारियों का जायजा लिया है। रविवार की सुबह से ही रैली स्थल पर भाजपाइयों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। 

दोपहर साढ़े बारहे बजे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का उड़न खटौला सिख इंटर कालेज नारंगपुर के मैदान पर उतरेगा। हेलीकॉप्टर से उतरकर वह सीधे मंच पर पहुंचेंगे। किसान स्वाभिमान रैली को संबंधित करेंगे। करीब सवा घंटे तक रैली को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा।

किसानों को साधने का प्रयास करेंगे। किसानों को उम्मीद है राजनाथ सिंह उनकी पीड़ा अवश्य सुनेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर ने बताया कि रैली में संजीव बालियान, प्रदेश प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें