फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों के खिलाफ मुखर होकर उठाएं आवाज : विजया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। लॉयनेस क्लब परिवर्तन का अधिष्ठापन समारोह बृहस्पतिवार की रात धूमधाम से मनाया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजया विष्ट ने कहा कि लॉयनेस क्लब महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने क्लब की सदस्याओं से अपील की कि वे महिला अपराधों के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाएं। कहा कि लॉयनेस क्लब महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रियंका त्यागी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। सिम्मी अग्रवाल ने बच्चों द्वारा जंक फूड के बारे में जागरूक करते हुए इनसे बचने की सलाह दी। स्वास्थ्य सत्र में डॉ. एमपी शर्मा ने मधुमेह की बीमारी से बचाव के लिए नियमित योग करने पर जोर दिया। क्लब की सदस्यों को समाजहित में काम करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर रश्मि गुप्ता, एकता त्यागी, सुधा शर्मा, कंचनदत्त शर्मा, श्वेता अग्रवाल, सीमा सुखीजा व बीना रौतेला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें