फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मरीजों को बेहतर इलाज की सौगात, जिला अस्पताल को मिले कई नए उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन की उपस्थिति में जिला अस्पताल में विभिन्न आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुरुआत की। यह उपकरण आईडीबीआई बैंक द्वारा सीएसआर फंड सहित अन्य दानदाताओं के सहयोग से उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड के लिए ऑयल इमर्शन हीटर, ऑपरेशन थियेटर के लिए सी-आर्म्स कम्पैटिबल ऑर्थोपेडिक ओटी टेबल, मरीजों एवं तीमारदारों के लिए दो वाटर कूलर, दंत यूनिट में 17 लैपटॉप, एंडो मोटर व इंट्रा ओरल कैमरा विद स्क्रीन, आरवीजी डेंटल एक्सरे सेंसर तथा टीबी क्लीनिक के लिए शासन से प्राप्त पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया गया।
डीएम ने जिला अस्पताल को सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं को धन्यवाद पत्र प्रदान करते हुए कहा कि इन उपकरणों से मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्ना, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. योगेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. एके भंडारी, एसीएमओ डॉ. जसकरन गंगवार, आईडीबीआई बैंक के रीजनल हेड समीर कुमार, ब्रांच हेड अंकित कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें