फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम-रिमझिम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कड़ाके की सर्दी में जिले में बारिश के मौसम जैसे हालात बन गए हैं। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं रुक-रुक कर दिनभर रिमझिम-रिमझिम होती रही। अमरोहा में देर शाम तक बारिश की बूंदे पड़ती रहीं। वहीं, बुरावली क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इससे मौसम में ठिठुरन और गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रह रहा है। कब बारिश हो जाए या कब धूप खिल जाए या फिर बादल छा जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। पिछले तीन चार दिनों से मौसम कुछ ऐसा ही बना हुआ है। सुबह कोहरा या बदली तो दोपहर धूप खिल जाती है। यही नहीं शाम होते-होते बादल छा जाते हैं। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुककर बारिश की फुहारें पड़ती रहीं। ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस बदले मौसम में बच्चे भी स्कूलों से भीगते ही घर पहुंचे।
दिनभर होती रही बूंदाबांदी
सैदनगली। क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी पढ़ने से मौसम और ठंडा हो गया। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए, जिससे लोग सारे दिन ठंड में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

घने कोहरे और शीतलहर का कहर क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार जारी है। मंगलवार शाम और बुधवार पूरे दिन हल्की बूंदाबांदी होती रही। जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई। पूरे दिन सूरज नहीं निकला। लोग धूप में बैठने के लिए तरस गए। लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया। लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी कामों के लिए ही घर से बाहर निकले। बूंदाबांदी होने से लोग घरों में घुस गए और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश
बुरावली। न्याय पंचायत बुरावली क्षेत्र में बुधवार की सुबह से ही हल्की-हल्की बूंदे पड़ने लगी। सूर्यदेव का भी बादलों में लुकाछिपी चलती रही। दोपहर बारह बजे के बाद मौसम साफ हुआ। शाम चार बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। हवाओं के साथ तेज बारिश पड़नी शुरू हो गई। झमाझम बारिश पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई और क्षेत्र के लोग भी कंपकंपाने लगे। उधर, बारिश से किसानों की पछेती की खेती ठप हो गई। किसान सदमे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें