फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबादी से सड़कों पर कीचड़, गडढों में पानी, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम का मिजाज मंगलवार को बदल गया। बूंदाबांदी से सड़कों पर कीचड़ पसर गया। हल्की बारिश से सड़क के गड्ढों में पानी भर गया। इसके चलते राहगीर परेशान हो गए। स्कूल से लौट रहे बच्चों के यूनिफॉर्म और जूते खराब हो गए। बारिश से ठंड बढ़ गई। शाम को अलाव के पास बैठकर लोगों ने समय गुजारा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 बजे मौसम ने यू टर्न लिया। अचानक आसमान में बादल घिर गए। कुछ देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कलक्ट्रेट, विकास भवन, कचहरी और तहसील जाने के लिए लोगों को रुकना पड़ा। रुक-रुककर आधा घंटा से अधिक तक बारिश होती रही। इसके चलते फ्लाईओवर और बिजनौर रोड पर सन्नाटा पसर गया। बारिश बंद होने के बाद लोग कामकाज के लिए निकले। इसके अलावा दोपहर एक बजे दोबारा बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके चलते शहर के कोर्ट चौराहा, शफातपोता आदि सड़केें कीचड़ से सन गई। इसके अलावा नगर पालिका के मुख्य द्वार पर फिसलन जैसी हो गई। दोपहर लगभग दो बजे के बाद फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके चलते तहसील में काम के सिलसिले में आए लोगों को चाय की दुकानों में रुकना पड़ा। स्कूलों में छुट्टी के बाद बच्चों को वाहन ने गली के मोड़ पर रोक दिया। कीचड़ से सनी सड़कों से चलना दूभर हो गया। जूता के छींटे से उनके यूनिफॉर्म खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें