फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि

विज्ञापन
रजबपुर क्षेत्र में बारिश के साथ पड़े ओले - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। बिन मौसम झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। किसान बारिश से फसलों के नफा नुकसान के आकलन में जुुट गए हैं। बारिश और हवाओं से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। हालांकि कृषि विभाग ने बारिश से गेहूं को फायदा पहुंचने का दावा किया है। वहीं सरसों और सब्जी को नुकसान होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

लगातार धूप रहने के बाद गुरुवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवा चलने लगी। वहीं तड़के आसमान में छाए बादल बरस पड़े। झमाझम बारिश हुुई। ओलावृष्टि भी हुई। बारिश सुबह तक जारी रही। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम चार बजे के बाद ये बादल दोबारा से बरस पड़े। हवाओं के साथ बारिश हुई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान रजबपुर समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इसका असर फसलों पर पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार के मुताबिक बारिश से गेहूं को फायदा पहुंचेगा। अगर गेहूं की फसल गिर भी गई है तो बाद में वह सही हो जाएगी। लेकिन सरसों की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है। इसके अलाव पत्ता और फूल गोभी को भी नुकसान पहुंचेगा। रजबपुर क्षेत्र में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें