फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नामी कंपनी के नाम से बीड़ी बनाने वाली फर्म पर छापा

Mon, 03 Feb 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। चांद बीड़ी कंपनी के नाम से नकली बीड़ी बनाने वाली फर्म पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट कमिश्नर के आदेश पर गठित टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारा। बरामद सामान को टीम अपने साथ ले गई, जबकि आरोपी कार्रवाई के दौरान भाग गया। इस मामले में पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

यह मामला थाना व कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती स्थित अकरम रंगवाली गली का है। शनिवार शाम टीम में शामिल राकेश पटियाला, सुरेंद्र नागपाल व इकबाल सिंह बेदी थाने पहुंचे। पुलिस को न्यायालय का आदेश दिखाकर पुलिस बल की मांग की। इसके बाद टीम स्थानीय पुलिस को लेकर अकरम रंगवाली गली में पहुंची और यहां मोहम्मद गालिब के आवास पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को भारी मात्रा में चांद बीड़ी कंपनी के नाम से तैयार बीड़ी, रेपर, थैले, दीवार घड़ी, स्टीकर बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान मोहम्मद गालिब फरार हो गया। टीम सामान जब्त कर अपने साथ दिल्ली ले गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि चांद बीड़ी कंपनी के स्वामी अमीर हसन अंसारी ने नकली बीड़ी बनाने के संबंध में तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट कमिश्नर के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। वहीं, चांद बीड़ी फर्म के स्वामी का कहना है कि उन्होंने पूर्व में मोहम्मद गालिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में अंतिम आख्या भेज दी थी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें