फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस का छापा, चोरी के आठ ट्रैक्टर बरामद, पिता पुत्र हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मेरठ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जोया के एक मकान पर छापेमारी की। यहां से पुलिस ने चोरी के आठ ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पुलिस पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर मेरठ चली गई है। वहीं, क्षेत्र के कई ट्रैक्टर कारोबारियों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मेरठ मेडिकल थाने में तैनात दरोगा सविन तौमर, सिपाही विक्रांत नैन, मनीष कुमार और लोकेश नागर के साथ डिडौली कोतवाली पहुंचे। मेरठ पुलिस दो चोरों के अपने साथ लेकर आई थी। यहां डिडौली पुलिस को साथ लेकर रात में ही संभल चौराहा स्थित एक मकान पर छापेमारी की। वही बुधवार की दोपहर को छापेमारी कर टीम ने यहां से चोरी के आठ ट्रैक्टर बरामद किये है। मेरठ पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। मेरठ पुलिस सभी ट्रैक्टर को अपने साथ ले गई है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मेरठ पुलिस दो चोरों को अपने साथ लेकर आई थी। उनकी निशानदेही पर छापेमारी की गई थी। मेरठ पुलिस यहां से कुछ ट्रैक्टर बरामद करके ले गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें