फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो दिवस : शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए रेडियो मैन राम सिंह बौद्ध

Fri, 13 Feb 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रेडियो समेत सभी इलेक्ट्रोनिक उपकरण, पांडुलिपि आदि को सहेज कर रखने के कारण गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुके रेडियो मैन नाम से विख्यात राम सिंह बौद्ध को भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि ऐसा संग्रहालय उन्होंने कभी नहीं देखा। संग्रहालय में उपकरण देख हैरत में रह गईं छात्राएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्व रेडियो दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक अनुज श्रीवास्तव नाईपुरा में राम सिंह बौद्ध का रेडियो संग्रहालय देखने गए। यहां उन्होंने संग्रहालय का काफी देर तक भ्रमण किया। उसमें रखे सभी तरह के देसी और विदेशी पुराने से पुराने रेडियो, टीवी, कैमरे, टेलीफोन, पांडुलिपि, घड़ियां, तौल उपकरण, पाषाण काल के बर्तन, प्राचीन ग्रंथ, पुस्तकें आदि को देख हैरत में रह गए। जिज्ञासा वश उन्होंने राम सिंह बौद्ध से पूछ लिया कि इतने दुर्लभ उपकरणों का संग्रहालय बनाने में उनको कितना समय लगा। इस पर कितना खर्च हो गया हैै। क्या सरकार की तरफ से कोई मदद की गई है। संग्रहालय को संवारने व विकसित करने के लिए शासन या प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलने का उनको साफ मलाल दिखाई दिया। कहा कि उनके संग्रहालय में दुनिया के सबसे अधिक तरह के रेडियो हैं।
इस दौरान प्रबंधक ने उनको शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कुछ छात्राओं ने भी उनके संग्रहालय को देखा। वह भी काफी देर तक उसे देखती ही रहीं। बताते चलें कि राम सिंह बौद्ध का संग्रहालय गिनीज बुक में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उनको रेडियो मैन नाम दिया। उनकी मांग है कि संग्रहालय को विकसित करने और सहेजने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। भ्रमण के दौरान रविराज सिंह, रोहताश कुमार राणा, यतीश कुमार, विनोद कुमार, नीतू गौतम, राजकुमारी, राहुल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें