फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिकेशन सेंटर पर ऑनलाइन रुपये निकालने गए युवक का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कम्युनिकेशन सेंटर पर ऑनलाइन रुपये निकालने गए युवक की जेब यहां पहले से मौजूद नाबालिग से पर्स चोरी कर कर लिया। घटना में उसके दो अन्य साथी शामिल रहे। चोरी की घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने सुरागकशी की तो तीनों आरोपियों ने नामों का खुलासा हो गया। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर नाबालिग को बाल सुधार गृह और अन्य दो को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहगौरी की है। मोहल्ला मुल्लाना निवासी मिराज हसन 25 मई की रात नौ बजे मोहल्ला चाहगौरी में रुपये निकालने के लिए गए थे। इस दौरान वह सुहैल कम्युनिकेशन पर रुपये निकाल रहे थे। यहां पहले से ही तीन युवक खड़े थे। आरोप है कि तीनों ने उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में दस हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे हुए थे। जेब से पर्स चोरी करने वाले तीनों युवक कम्युनिकेशन सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित ने एक किशोर निवासी किशनगढ़ को पहचान लिया। जिसके बाद मिराज हसन अपने मोहल्ले के ही शाहनवाज को साथ लेकर आरोपी किशोर के घर पहुंचा। पूछताछ करने पर किशोर ने बताया उसने पर्स चोरी कर किशनगढ़ निवासी चमन और मोहसिन निवासी कांशीराम कालोनी थाना अमरोहा देहात को दे दिया है। उन दोनों ने ही उससे चोरी कराई थी। इस दौरान किशोर के परिजनों ने कहा कि उनके बेटे से जिन दो आरोपियों ने चोरी कराई है, उनको ही पकड़ो। तभी मौका पाकर किशोर फरार हो गया। मिराज अहमद की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को जटीवन के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से तीन हजार रुपये और कागजात बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें