अमरोहा। नौगांवा सादात क्षेत्र में एक गन्ना क्रय केंद्र पर ग्रामीणों ने घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया। डीसीओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
क्रय केंद्रों पर घटतौली की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। क्षेत्र के सुल्तानपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर शनिवार की शाम भारतीय किसान यूनियन खालसा के मंडल अध्यक्ष आरएन चौधरी का कहना है कि गांव के लोकेंद्र सिंह ने धर्मकांटे पर तौल कराई तो ट्रिपलर में 30.60 क्विंटल वजन था, लेकिन क्रय केंद्र पर 29.70 क्विंटल आया। इस पर किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मिल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। किसानों ने डीसीओ से मामले में कार्रवाई की मांग की। जिसपर डीसीओ मनोज कुमार ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
-