फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज से आक्रोशित व्यापारियों ने बंद किया बाजार

Wed, 15 Mar 2017 12:51 AM IST
हसनपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर बाजार में बदमाशों की फायरिंग के विरोध में बंद रहा बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के दिन दूसरे संप्रदाय के लोगों पर रंग डालने के आरोप में हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने पहुंची भीड़ पर हुए लाठियां चलाने से आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार को इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग करते हुए बाजार बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। एएसपी पूरे दिन व्यापारियों को समझाते रहे।
विज्ञापन


शाम करीब सवा छह बजे पांच दिन बाद इंस्पेक्टर के निलंबन के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। होली के दिन दूसरे संप्रदाय के लोगों पर रंग डालने के आरोप में हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने कोतवाली पहुंची भीड़ पर हुए लाठी चलाने से आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर अनिल समानिया के निलंबन की मांग करते हुए बाजार बंद का ऐलान कर दिया।

इसके साथ ही शहर के मुख्य बाजार में अग्रवाल धर्मशाला के पास धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही सुबह दस बजे अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दिन में एएसपी ने कई बार व्यापारियों से मुलाकात की। लेकिन शाम करीब सवा छह बजे एएसपी द्वारा दिए गए पांच दिन बाद इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें