फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्रा की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमला में 27 जुलाई की सुबह आम के पेड़ से लटके मिले छात्रा ललिता के शव के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए गेट पर प्रदर्शन किया।
27 जुलाई की सुबह सैमला गांव के पास एक आम के बाग में ललिता (19) का शव दुपट्टे से पेड़ पर लटका मिला था। मौके से उसका मोबाइल फोन भी गायब था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी परिजनों और ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को दोबारा थाने पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए गांव के कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ललिता के भाई धर्मेंद्र का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। उनका कहना है कि बहन का मोबाइल भी गायब है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें