फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज और देशद्रोह का केस दर्ज कराए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। अंजुमन- ए- अजा ताजिया कमेटी ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सुुप्रीम कोर्ट में कुरान की आयतों के संबंध में याचिका दाखिल की है। उनका यह कृत्य दंडनीय है। सरकार याचिका को खारिज कराए और वसीम रिजवी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करे। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्रक प्रभारी निरीक्षक को दिया।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े लोग शनिवार को कोतवाली परिसर में आए। उन्होंने वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि वसीम रिजवी अपने अपराध को छिपाने के लिए पैतरेबाजी कर रहे हैं। कहा कि शिया समाज का विश्वास है कुरान पाक की हर आयत अल्लाह ने नाजिल की है। दुनिया की कोई भी ताकत कुरान में बदलाव नहीं कर सकती है। कुरान में बदलाव की व्यक्ति आपराधिक मानसिकता का है। उसकी यह करतूत शिया और सुन्नी समुदाय के भाईचारे को तोड़ने वाला है। संगठन ने दावा किया किया वसीम रिजवी का शिया समाज से कोई ताल्लुक नहीं है। कहा कि प्रदेश सरकार सुुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर याचिका को खारिज कराए ताकि भावनाओं की कद्र हो सके। वसीम रिजवी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। इस दौरान नूर अब्बास राना, गुलाम अब्बास, जैनुल अब्बास, साजिद, हैदर, हसन अब्बास, अली असगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें