फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में भाजपा नेता की आईडी हेक कर मांगे परिचितों से रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। साइबर ठगों ने भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं पालिका में नामित सभासद रामरतन सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों और परिचितों से रुपयों की मांग की। मामले की जानकारी होते ही भाजपा नेता के होश उड़ गए। आनन-फानन उन्होंने अपनी आईडी को रिमूव कर दिया। साथ ही आईडी का नया पासवर्ड बनाकर किसी को रुपये नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गंगा नगर में रहने वाले रामरतन सिंह भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं पालिका में नामित सभासद हैं। फेसबुक पर उनका एकाउंट राम रतन सिंह के नाम से है। प्रोफाइल पर उन्हीं का फोटो लगा है। 2681 फेसबुक दोस्त उनके साथ जुड़े हुए हैं। शुक्रवार की रात लगभग एक बजे साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया। इसके बाद कई दोस्त और परिचितों को मैसेज भेजकर 15 से 20 हजार रुपये तक की डिमांड की। मोबाइल नंबर 9837049775 पर गूगल पे या फोन पे करने को कहा। विश्वास बनाने के लिए अगले दिन रुपये वापस करने का दावा किया। हालांकि गनीमत रही कि रात अधिक होने पर किसी दोस्त ने ठगों की मांग पर रुपये नहीं दिए। वहीं संदेह होने पर कुछ दोस्तों ने रामरतन सिंह को फोन कर फेसबुक हैक होने की जानकारी दी। जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। शनिवार की सुबह सवेरे वह थाने जा पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर साइबर ठगों को पकड़ने और उन पर क़ड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने फोन कर अपने दोस्तों और परिचितों से रुपये नहीं देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें कोई मजबूरी भी नहीं है। साथ ही बताया कि उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी का नया पासवर्ड बना लिया है। उनका कहना था कि गनीमत रही कि आईडी रात में हैक की गई। यदि दिन में होती तो कोई न कोई शिकार बन ही जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें