फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा सदर तहसीलदार से विरोध में उतरे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विभागीय समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। सदर तहसीलदार पर बेवजह उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उनकी अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में भाग नहीं लेने की चेतावनी दी। लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार का रवैया नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा अमरोहा के तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में लेखपालों ने सदर तहसीलदार अभय कुमार के कार्य व्यवहार और उनके द्वारा किए जाने वाले लेखपालों के उत्पीड़न के संबंध में चर्चा की। बाद में एसडीएम विवेक कुमार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि तहसीलदार द्वारा लेखपालों को अलग-अलग बुला कर उनका मानसिक शोषण किया जाता है। अनावश्यक अर्थिक मांगे की जाती हैं। उनकी अनावश्यक मांगे पूरी नहीं होने पर बेवजह कमियां निकालकर उत्पीड़न के इरादे से लिखित स्पष्टीकरण मांगा जाता है। विभागीय कार्रवाई करने की धमकी दी जाती है। तहसीलदार के रवैये से लेखपालों में रोष व्याप्त है। इसलिए लेखपाल संघ का कोई भी पदाधिकारी तहसीलदार की किसी भी बैठक में भाग नहीं लेगा। साथ ही तहसीलदार अभय कुमार की कार्यशैली और व्यवहार में संतोषजनक सुधार नहीं होने की स्थिति में लेखपाल संघ अग्रिम निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी। इस दौरान राजेंद्र यादव, सचिन यादव, सतीश कुमार, अजीत सिंह, अजय कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें