फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं के अनुरोध पर होंगे स्थानांतरण, महानिदेशालय घेराव स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले दो दिन से स्थानांतरण नीति के खिलाफ दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने महानिदेशालय का घेराव आश्वासन मिलने के बाद स्थगित कर दिया है। अब सोमवार को सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल रखेंगे।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य महासंघ के संयोजक डॉ. पीएन तिवारी ने बताया कि स्थानांतरण नीति के विरोध में तीन दिन तक दो घंटे कार्य बहिष्कार विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित था। इस क्रम में रविवार को विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के साथ वार्ता की। जिसमें स्पष्ट हो गया है कि वर्तमान समय में स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किए जाएंगे। कोविड से दिवंगत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के परिजनों को शीघ्र 50 लाख की बीमा राशि दिलाई जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कोविड से मृत कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख बीमा राशि दिए जाने, मृतक आश्रितों को शीघ्र नौकरी दिये जाने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी संवर्गो का पुनर्गठन किए जाने, रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती किए जाने, 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने और विभाग के सभी संवर्गों के उच्च पदों पर तत्काल पदोन्नति किए जाने के संबंध में विभाग से प्रस्ताव मांगा है। वहीं पदोन्नत हुए चीफ फार्मासिस्टों और प्रभारी अधिकारियों के समायोजन किए जाएंगे, जो कि यथा संभव नजदीक के जनपद में ही किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मांगों के माने जाने के बाद 12 जुलाई को होने वाले महानिदेशालय घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें