अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गन्ना भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया। जमापुर टोल प्लाजा के पास हाईवे पर नारेबाजी की। कहा कि सरकार गन्ना का भुगतान कराने में नाकाम है। बकाया नहीं मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह की अगुवाई में किसानों ने बुधवार को बकाया भुगतान के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों से किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। सरकार से कई बार मांग की गई है लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। वह कॉरपोरेट घरानों के इशारे पर काम कर रही है। उन्हें लाभ पहुंचाने की साजिश रची गई है। लेकिन किसान कत्तई नहीं कदम पीछे हटेंगे। कहा कि एमएसपी पर लिखित गारंटी दी जाए। सचिन कुमार ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने के कारण ख़र्चे नहीं चल पा रहे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इस दौरान मुकेश कुमार, जयपाल सिंह, समरपाल सिंह, तीर्थ सिंह, सोमपाल सिंह, राजपाल सिंह, अमरपाल सिंह, चरन सिंह आदि रहे।