फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द करने और लोकतंत्र बचाने के लिए किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने खेती बचाने के लिए संघर्ष जारी रखने का एलान किया। कहा कि केंद्र सरकार किसानों की जमीन को पूंजीपतियों को देना चाहती है। कहा कि भाजपा सरकार ने अघोषित आपातकाल लागू कर रखा है। ऐसे में लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी किसानों पर आ गई है। उन्होंने एमएसपी पर खरीद को कानूनी गारंटी देने की मांग को दोहराया। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में आए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। कहा कि दिल्ली और एनसीआर की सड़कों पर किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सात महीने के बाद भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार ने आपातकाल से अधिक सख्ती कर रखी है। सरकार का एक तबका लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन पर उल जलूल बयान दे रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए किसान आगे आए हैं। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र सिंह, दीपक कुमार, शरद यादव, समरपाल सिंह, कपिल यादव, संतराम, संजीव कुमार, राजवीर सिंह, बालकरण सिंह, कुंवर पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें