फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाता की मांगों को अनसुना कर रही केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना 13वें दिन भी टोल प्लाजा पर जारी है। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी बताया। मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने कहा कि कानूनों के विरोध किसानों की लड़ाई जारी है। कृषि कानूनों की वापसी तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। बावजूद इसके सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे और एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों द्वारा सहकारी समितियों पर गेहूं बेची गई है, उसका भुगतान शीघ्र कराया जाए। सभी चीनी मिल बंद होने से पहले किसानों का बकाया भुगतान करें। इस दौरान हरपाल सिंह, विजय पाल सिंह, सहदेव, मुकेश कुमार, मोहन सिंह, अंकित, राजीव बेनीवाल, बादशाह बेनीवाल, मोनू, धीरज, तेजपाल सिंह, राजपाल सिंह, मेवाराम, सचिन, शीशपाल सिंह, जसपाल सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें