अमरोहा। जिले में किसान-मजदूर समेत 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब 163 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि 57 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को 613 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 7 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 725 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 8 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि प्राइवेट लैब की जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। सीएमओ ने बताया कि अब तक 457650 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 456772 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली गई है। कुल 16748 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 16387 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अब 163 मरीज सक्रिय चल रहे हैं। वहीं 57 लोग कोरोना को हराकर बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं।