फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हठधर्मिता छोड़कर तीनों कृषि कानून वापस ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने तीसरे दिन भी जोया टोल प्लाजा पर धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से हठधर्मिता छोड़कर तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों को धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदेश सचिव महावीर सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को हठधर्मिता छोड़कर तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। किसानों से वार्ता कर के नए कानून को बनाने की रूपरेखा तय करें। कहा कि देशभर के किसान पिछले छह महीने से गाजीपुर बॉडर्र पर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार अपनी मनमानी पर अड़ी है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। ये लोग किसानों की रोटी छीनकर पूंजीपतियों को देना चाहते हैं। जिसे किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेेगा। इसके लिए देश के अन्नदाता को सड़कों पर रहना पड़े तो रहेंगे। हाईकमान के निर्देशों तक टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान रामपाल सिंह, जशपाल सिंह फौजी, वीरपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, लाल सिंह, महेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, खेमपाल सिंह, शीशपाल सिंह, भोपाल सिंह, काले सिंह और जयविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें