अमरोहा। नगर पालिका के एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी द्वारा कमिश्नर का फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कई घटनाओं का मास्टरमाइंड कर्मचारी के खिलाफ भाजपा नेता ने कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता जसदेव सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। एफआईआर दर्ज करा कर गिरफ्तार करने की मांग की है। भाजपा नेता ने शिकायती पत्र में कहा है कि चतुर्थ श्रेणी के उक्त कर्मचारी ने 125 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन पत्रावली पर तत्कालीन कमिश्नर का फर्जी दस्तखत कर दिया था। इसके अलावा जिले के तत्कालीन एडीएम वित्त और राजस्व का भी हस्ताक्षर किया है। इस मामले में उसे अगस्त 2019 में निलंबित किया गया, लेकिन उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा नेता जसदेव ने बताया कि इसके पहले वह सरकारी रकम को हड़प लिया है। इस मामले में भी निलंबित हुआ है। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।