फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जेल भेजे गए किसानों के पक्ष में उतरे, भूख हड़ताल 

Thu, 02 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 हसनपुर बिजलीघर में तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट इस मामले में जेल भेजे गए किसानों के पक्ष में उतर आई है। इसको लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना- प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में से बीस किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए। बोले, जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होगा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। देर शाम जिलाधिकारी के आश्वासन पर किसानों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान और महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। चौधरी दिवाकर सिंह ने इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हसनपुर क्षेत्र के तेरह किसानों को पुलिस ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाया है। उन्हें रिहा किया जाए।

किसानों की पाई-पाई का शुगर मिलों से भुगतान कराने की भी मांग उठाई। बताया कि बीस किसान कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जब तब जेल में बंद किसानों की रिहाई नहीं होगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। रातभर किसान धरने पर डटे रहेंगे। इधर देर शाम प्रांतीय महासचिव दिवाकर सिंह ने बताया कि   देर शाम डीएम ने बिजलीघर में तोड़फोड़ के मामले में जांच कराने और बकाया भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस पर भूख हड़ताल खत्म कर दी है। यहां, बलवीर सिंह चौहान, मनोज, जयकीरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, ह्रदय कुमार, योगेंद्र, रामपाल, सुधीर, जयविंदर, रविंदर, लाला, महेंद्र, विजय सिंह, कामेंद्र सिंह, संजीव, अशोक कुमार, हाजी फिरासत, इदरीश अहमद आदि मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में करने वालों में काफी संख्या में महिलाएं भी रही। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें