फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों को पुलिस ने रोका, हंगामा

विज्ञापन
गजरौला में इंदिरा चौक पर कैंडल मार्च में शामिल विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद भड़का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। वाल्मीकि समाज एवं कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल लोगों को पुलिस ने रोक दिया। इस पर हंगामा हो गया। बाद में लोग वहां से चले आए।
विज्ञापन

बुधवार की रात नगर में बस्ती से कांग्रेस, वाल्मीकि समाज एवं उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में शामिल महिलाएं, पुरुष एवं युवा इंदिरा चौक पर श्री गंगा प्याऊ शिव मंदिर के सामने जा पहुंचे। वे वहां चौराहे पर कैंडल लगाकर मौन धारण करने की तैयारी कर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान वहां आए कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार ने बगैर परमीशन के कैंडल मार्च निकालने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें वहां से जाने को कहा। इस को लेकर उनकी भीड़ में शामिल लोगों से नोकझोंक भी हो गई। स्थिति हंगामेदार होते-होते बची। हालांकि भीड़ ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया और वहां से चली गई। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष मंसूर सलमानी, ओमप्रकाश पवार,वाहिद सैफी, युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल वर्मा, नकुल पवार, अनिल पवार, सचिन पवार, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष दीपक बाबू, शीला देवी, विशाल कुमार, डोली देवी, माया देवी, ऊषा देवी, मंजू, रज्जो, संजीव, नन्हें, रोहित, राहुल मेट, दिनेश पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें