फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान से खराब हो रहा बस्ती का माहौल

Sun, 09 Apr 2017 12:08 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब की ‌खिलाफत
विज्ञापन
डीएम साहिबा! शराब की दुकान से बस्ती का माहौल खराब हो रहा है। दुकान पर शाम के समय शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। महिलाओं और युवतियों का उधर से निकलनी भी दूभर हो गया है। दुकान से सौ मीटर की दूरी पर स्कूल भी है। बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये कहना था शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंची हुसैनपुर की महिलाओं का। डीएम की अनुपस्थिति में उन्होंने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर बस्ती से शराब की दुकान हटवाने की मांग की। अतरासी रोड स्थित हुसैनपुर की महिलाएं कई दिन से गांव स्थित शराब की दुकान को हटवाने के लिए आंदोेलन की राह पर हैं।

कुछ दिन पहले भी महिलाएं लाठी डंडे लेकर शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतर आई थीं। दुकान पर हंगामे के बाद उन्होंने अतरासी रोड पर जाम भी लगाया था। उस समय तो सेल्समैन ने दुकान बंद कर दी थी, लेकिन देर शाम एडीएम ने मौके पर पहुंच कर दुकान को फिर से खुलवा दिया था। दुकान फिर से खुलने से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को हुसैनपुरा की महिलाएं एवं ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर कलक्ट्रेट पहुंचे और शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की दुकान होने से माहौल खराब हो रहा है। शराब पीने के बाद बस्ती के पुरुष घर पर आकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं।

शाम होते दुकान पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। इसके कारण महिलाओं और युवतियों का वहां से होकर निकले में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। शराब के नशे में धुत युवक इन्हें देखकर फब्तियां कसते हैं और महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है। महिलाओं का कहना था कि दुकान से कुछ दूसरी बच्चों का स्कूल हैं।

बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सभी ने एक सुर में गांव से शराब की दुकान हटवाने की मांग की। सेकेंड सटरडे होने के कारण कलक्ट्रेट में छुट्टी थी। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों और महिलाओं की शिकायत सुनीं। उन्होंने मामले से डीएम को अवगत कराने और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रदर्शनकारियों में प्रधान शांति देवी के नेतृत्व में हरकेश सिंह, राजवीर, इमरत,चंद्रभान, खेम सिंह, नेमवती, चंद्रवती, विमला, गुलाब सिंह, बलवीर, दुलारी, बबली, लीलावती, गुलाब सिंह, रामऔतार, डालचंद्र, बबलू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें