फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी की ओर खिसकीं शराब की दुकानों पर महिलाएं उग्र

Tue, 04 Apr 2017 12:38 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब की ‌खिलाफत
विज्ञापन
हाईवे से हटी शराब की दुकानों को गांवों के पास खोलने का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शाहपुर गांव के पास देशी शराब की दुकान पर महिलाओं ने धावा बोल दिया। ईंटें बरसाकर ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


15 दिन की मोहलत दुकान हटाने के लिए मांगी। जिस पर महिलाएं सहमत हो गईं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दुकान नहीं हटाई गई तो वह सड़क जाम करने को विवश होंगी। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर के नजदीक ही देशी शराब की दुकान है। सुबह करीब नौ बजे गांव की महिलाएं भारी संख्या में जमा हुईं और एक साथ मिलकर दुकान पर धावा बोला।

देखते ही सेल्समैन दुकान पर ताला जड़कर मौके से भाग निकला। इस पर गुस्साई महिलाओं ने ईंटे मार-मारकर दुकान के ताले को तोड़ने का प्रयास किया। जबरदस्त हंगामे की सूचना मिलते ही डायर 100 मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से बातचीत करनी चालू कर दी।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि इस मार्ग पर एक इंटर व एक डिग्री कालेज हैं, जिसमें तमाम लड़कियां पढ़ने जाती हैं। रास्ते में नशेड़ी उन पर तरह-तरह की फब्तियां कसते हैं। आपस में गाली गलौच करते हैं। हरेक को दुकान की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। मेहनत मजदूरी कर लोग आते हैं और बीच दुकान पर ही सबकुछ लुटाकर घर पहुंचते हैं।

यहां पर लड़ाई झगड़े शराब की वजह से होते हैं। बहुत बर्दाश्त कर ली, लेकिन अब सहन नहीं करेंगे। दुकान को हटवाकर ही दम लेंगे। फिलहाल पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझाया। दुकान हटाने के लिए 15 दिन का समय मांगा। इस पर महिलाएं सहमत होकर घरों को लौट गई। हंगामा करने वालों में सोमवती देवी, सईदन, अफसाना, संगीता, कृपावती, महिलाली, शहनाज, माया, बबली, सुमन, सीमा, कमलेश, दीपिका, महेंद्री, सुनीता आदि शामिल थीं। 

शराब की दुकान के विरोध में उतरे स्कूली बच्चे 
अमरोहा। पथकोई-नसीरपुर मार्ग पर शाहपुर गांव के नजदीक देशी शराब की दुकान है। इसी मार्ग पर जेएसएम पब्लिक स्कूल व बीएचएम डिग्री कालेज है। सोमवार को जब महिलाएं दुकान का विरोध कर रही थीं तो भनक स्कूली बच्चों को भी लग गई। कुछ देर में ही वहां तमाम बच्चे पहुंच गए और प्रदर्शन कर दुकान को स्कूल के पास से हटाने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि शराबी तरह-तरह की गालियां देते हैं। राह से गुजरने वाले बच्चों पर दुकान की वजह से गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए उसको हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें