फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शराब प्लांट लगाने का विरोध किया

विज्ञापन
शराब प्लांट का विरोध को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मलेशिया के ग्रामीण - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत मलेशिया के ग्रामीणों ने वेव इंडस्ट्रीज द्वारा मिल परिसर में शराब प्लांट लगाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। ग्रामीणों द्वारा एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया। दूसरी ओर मिल के महाप्रबंधक का कहना है कि सरकार की नीतियों के अनुसार एथनॉल प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मलेशिया के ग्राम प्रधान महावीर यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम विवेक यादव को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि वेव इंडस्ट्रीज पहले ही क्षेत्र की सारी भूमि व वातावरण को प्रदूषित कर चुकी है। अब वह यहां शराब बनाने का प्लांट लगाकर पूरे क्षेत्र को प्रदूषित करना चाहती है। उन्होंने मिल के कब्जे में ग्राम समाज की भूमि को भी मुक्त कराने की मांग की। वहीं, इस संबंध में मिल के महाप्रबंधक ए.के सिंह का कहना है कि डिस्टलरी (आसवन) प्लांट लगाने की बात को बेबुनियाद बताया। कहा कि यहां सरकार की मंशानुरूप एथनॉल प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चीनी की कम खपत की वजह से एथनॉल बनाया जाएगा। इसकी बिक्री से प्राप्त धनराशि सीधे गन्ना किसानों के खाते में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें