अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हाकमपुर से चांदनगर जाने वाली सड़क के नवीनीकरण कराने की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बारिश में यह सड़क तालाब बन गईं थीं और अब वह गड्ढाें में तब्दील हो गईं। वर्तमान में राहगीरों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है।
भाकियू करतार सिंह गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि रजबपुर से काफूरपुर जाने वाली सड़क में भी जगह-जगह गड्ढे हो गए है। इसका भी जल्द नवीनीकरण होना चाहिए। उन्होंने बीच सड़क में बने गड्ढे में पौधा लगाकर भी नाराजगी जताई। गन्ना मिल शुरू होने से पहले दोनों सड़कों का नवीनीकरण कराने की मांग की है। कहा कि समय रहते सड़कों का नवीनीकरण नहीं कराया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयसुखलाल गिल, जगदीश सिंह, हरपाल सिंह, मोनू ढिल्लो, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद