फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ने का भाव 600 रुपये करने और खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी रोकने की मांग की। किसानों ने कहा कि लागत बढ़ रही है, पर लाभकारी मूल्य नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने अनावश्यक बिजली कटौती रोकने, गलत बिलों का समाधान करने और कई केंद्रों पर अब तक शुरू न हुई धान खरीद जल्द शुरू कराने पर जोर दिया। सभी प्रमुख फसलों का लाभकारी मूल्य और पारदर्शी सरकारी खरीद की मांग भी उठी। सड़क, एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा, आवारा पशुओं से फसल सुरक्षा, कर्ज का बोझ कम करने और किसान सम्मान निधि की लंबित किस्तों के भुगतान की मांग भी रखी गई। संगठन ने राजकीय गंगा मेला तिगरी में वीआईपी कल्चर खत्म कर किसानों से सम्मानजनक व्यवहार की मांग भी की।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि समयबद्ध समाधान न हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने को बाध्य होगा। अभिराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, मुकेश चौधरी, राजीव चौधरी, भूपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, गुरमीत सिंह, आलोक कुमार, नरेंद्र सिंह, मुजाहिदीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें