अमरोहा। भारत व अमेरिका के व्यापार समझौते के विरोध में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने भारत व अमेरिका के व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताया। प्रधानमंत्री काे संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपकर समझौता रद्द कराने की मांग की है।
बुधवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष गंभीर सिंह ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि देश की मोदी सरकार ने ट्रंप के सामने घुटने टेकते हुए भारत के किसानों के हितों के खिलाफ समझौता किया है। यह भारत के किसानों की बलि है। कहा कि भारत द्वारा डेयरी क्षेत्र को भारी सब्सिडी वाले अमेरिकी डेयरी उत्पादों के लिए भारतीय किसानों को भारी नुकसान होगा। ऐसे व्यापार समझौते का संगठन विरोध करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर भारत अमेरिका के व्यापार समझौते का रद्द करने की मांग की है।
इस दौरान प्रीतम सिंह, नौबाहर, राजेंद्र सिंह, हरकिशोर सिंह, सिद्धराज सिंह, वाहिद खां, जाकिर खां, नानक सिंह, दिगराज सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।