फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आप के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने कहा कि बृहस्पतिवार का दिन देश के राजनीतिक इतिहास का सबसे काला दिन था। सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, हेमंत सोरेन गिरफ्तार हो सकते हैं लेकिन भाजपा में हजारों करोड़ के भ्रष्टाचारी नेता गिरफ्तार नहीं होते। अब लड़ाई सभी देशवासियों की भाजपा से है हम सब को मिलकर देश और लोकतंत्र बचाना होगा। इस दौरान मोहम्मद आमिर, रुपचंद्र चौहान, अमर सिंह, यशपाल राणा, रियाज अहमद, राहुल शर्मा, कविता कांत आदि मौजूद रहे।
वहीं नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी इस देश में तानाशाही की घोषणा है। इस दौरान निर्मोज यादव, रफत प्रधान, मोहम्मद आदिल, अतीक अहमद, कैलाश यादव, प्रतीक धारीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें