फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को हुए बवाल के चौथे दिन सोमवार की शाम करीब 80 घंटे बाद जिले में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। इंटरनेट चलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। शहर में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है। पुलिस को इंटरनेट पर भड़काऊ वीडियो-फोटो वायरल करने और अराजकतत्वों द्वारा माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून में जहां देश भर में हिंसक घटनाएं हुईं, वहीं कुछ अराजक तत्वों ने अमरोहा के अमन-चैन को पलीता लगा दिया। शुक्रवार को जमकर उपद्रव हुआ। पथराव-फायरिंग और आगजनी की गई। हिंसक विरोध-प्रदर्शन की झूठी-सच्ची और भड़काऊ वीडियो-फोटो वायरल न हो सके। इसके लिए प्रशासन ने जिलेभर में इंटरनेट सेवा बंद करा दी थी। पिछले चार दिन से जिले में इंटरनेट सेवाएं पूर्णतया बंद थीं। लेकिन सोमवार की देर शाम इंटरनेट शुरू कर दी। इंटरनेट शुरू होते ही तमाम लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। अब जिला प्रशासन को इंटरनेट चलने के बाद हिंसा की भड़काऊ वीडियो-फोटो वायरल होने का खतरा है। ऐसी स्थिति में कुछ अराजकतत्व फिर से माहौल खराब कर सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर में पुलिस और पीएसी को मुस्तैद कर दिया गया है। रात में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि इंटरनेट चलने के बाद सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। पुलिस टीम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। अगर कोई व्यक्ति आपत्तिजनक वीडियो फोटो अपलोड या शेयर करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि हिंसा से संबंधित कोई वीडियो फोटो किसी व्यक्ति के पास हैं तो वह पुलिस ऑफिस में मीडिया सेल के व्हाट्सएप नंबर पर शेयर करें।
चौथे दिन ब्राडबैंड सेवा बहाल, सोशल मीडिया पर अपडेट
अमरोहा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध के दौरान अफवाह पर रोक के लिए इंटरनेट और ब्राडबैंड सर्विस चौथे दिन सोमवार को बहाल हुई। इसके बाद लोगों को राहत मिली। उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से संदेशों का आदान प्रदान किया। बीएसएनएल की ब्राडबैंड सर्विस शाम लगभग छह बजे बहाल हुई। जीएसटी, इनकम टैक्स के रिटर्न समेत अन्य जरूरी काम निपटाएं गए। व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग, मैसेज, चैटिंग, फेसबुक पर अपने भावनाओं को इजहार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें