फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करें अभियोजन अधिकारी : एडीएम

Thu, 20 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एडीएम एफआर व एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों व कानून व्यवस्था से संबंधित बैठक ली। अभियोजन कार्यों से जुड़े मामलों की समीक्षा की।
विज्ञापन

एडीएम ने मामलों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अभियोजन अधिकारियों को प्रभावी पैरवी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों को गंभीरता से लें और अधिक से अधिक दोष सिद्ध कर सजा दिलाएं।
शासकीय अभियोजन अधिकारियों तथा सहायक अभियोजन अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि गवाहों की शत प्रतिशत गवाही कराई जाए। उन्होंने दोष मुक्त अधिक होने और दोषी कम मिलने पर नाराजगी जताई। माह के शुरूआत में लंबित 3901 वादों में से नौ दोष सिद्ध हुए और 18 दोषमुक्त हुए। कुल 27 केस निस्तारित किए गए। इनमें तीन मुकदमों में अपील की गई है। इस दौरान सीओ सिटी, सीओ धनौरा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी व शासकीय अधिवक्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें