फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नवजात बच्ची की मौत पर निजी क्लीनिक में हंगामा, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लुहारी भूड़ निवासी राहुल चौहान की पत्नी डोली चौहान ने 26 सितंबर को नगर के निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने रहरा अड्डा स्थित हरि बाल क्लीनिक में भर्ती कराया। सोमवार दोपहर उपचार के दौरान तीसरे दिन बच्ची ने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण क्लीनिक के बाहर जुट गए और हंगामा करते हुए चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने प्राथमिक जांच के बाद हरि बाल क्लीनिक को सील कर दिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें