फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी में तेजी, बैलेट बॉक्स की खेप आई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियों में तेजी आने लगी है। वोटर लिस्ट की कंप्यूटराइज्ड कॉपी तैयार कराई जा रही है। इस बीच जिले में बैलेट बॉक्स की खेप आने लगी है। फिलहाल 915 बैलेट बॉक्स आ गए हैं। इनका तौल कराया गया है। इसके बाद इन्हें गोदाम में रख दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो रहा है। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारी की जा रही है। पंचस्थानी कार्यालय ने 1,733 बूथों में मतदान कराने की तैयारी में जुटा है। हालांकि कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन कराया गया तो बूथों की संख्या में बदलाव हो सकता है। जिले में पंचस्थानी कार्यालय के पास 4,000 बैलेट बॉक्स है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कानपुर से 915 बैलेट बॉक्स की खेप भेजी गई है। इसका तौल और क्रमांक नंबर दर्ज किया गया है। पंचस्थानी कार्यालय चुनाव की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए वोटर लिस्ट की कंप्यूटराइज्ड कॉपी तैयार कराई जा रही है। फिलहाल अनंतिम प्रकाशन के लिए महकमा जुटा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि कानपुर से 915 बैलेट बॉक्स की खेप आई है। इसे तौल कराया गया है। वोटर लिस्ट की कंप्यूटराइज्ड कॉपी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें