फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जीएसटी चोरी मामले में फर्म पर शिकंजे की तैयारी

Mon, 04 May 2026 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जीएसटी चोरी के मामले में सोमवार को सीडीओ ने डीपीआरओ और जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले की 576 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सामग्री की खरीद फर्मों के माध्यम से की जाती है। वर्ष 2022 से 2025 के बीच गजरौला, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, जोया, हसनपुर और अमरोहा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को इसी फर्म से स्टेशनरी की आपूर्ति की गई, जिसकी कुल राशि करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जांच में सामने आया है कि फर्म द्वारा सामान पर जीएसटी वसूली तो की गई, लेकिन उसे सरकारी खाते में जमा नहीं किया गया। मामले में फर्म को कई बार अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति मामले की जांच कर रही है। एडीपीआरओ विमल कुमार ने बताया कि बैठक में जांच की प्रगति और आगामी कार्रवाई पर चर्चा हुई है। प्रशासन जल्द ही फर्म संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें