गजरौला (अमरोहा)। हाईटेंशन लाइन पर यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने से फाजलपुर मोहल्ले की बिजली तीन घंटे ठप रही। साथ ही धनौरा मार्ग बंद हो गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ को हटवाया। तब यातायात सुचारू हो सका।
फाजलपुर मोहल्ले के सामने खड़ा यूकेलिप्टिस का पेड़ आंधी के दौरान हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। सोमवार सुबह करीब 11 तेज हवा के साथ पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया, जिससे फाजलपुर व बस्ती मोेहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं सड़क पर पेड़ पड़ा होने की वजह से धनौरा मार्ग बंद हो गया, जिससे जाम लग गया। मोहल्ले के लोगों की सूचना के करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सड़क पर गिरे पेेड़ को एक घंटे की मशक्कत के बाद हटवाया गया। तब यातायात सुचारू हो सका।
वन दरोगा संतोष कुमार ने बताया कि टीम ने एक घंटे में पेड़ को हटवा दिया था। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही थी।