फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़कों से दो किलोमीटर दूर पड़ने वाले 400 गांवों को रोडवेज से जोड़ने की तैयारी, कवायद

Sun, 07 Dec 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिवहन निगम ने रोडवेज बस सेवा को गांव तक पहुंचाने की पहल शुरू की है। हाईवे और स्टेट हाईवे से जुड़े करीब दो किलोमीटर दूर तक के चार हजार की आबादी वाले 400 गांवों की सूची डिपो को भेजी है। इसके बाद विभागीय अधिकारी-कर्मचारी इन गांवों की हकीकत परख रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो आने वाले दिनों में रोडवेज की बस से सड़क से दो किलोमीटर दूर वाले गांवों को जोड़ा जाएगा। स्थानीय स्तर से जल्दी रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 96 बसें निगम की हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। 17 अक्तूबर से अमरोहा रोडवेज डिपो से रोजाना नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू किया था। इस बस का संचालन भी ग्रामीण इलाकों को जोड़ना था।
जिले के देहात में काफी गांव ऐसे हैं जहां रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने से लोगों को आने व जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह लोग टेंपो व ई रिक्शा के सहारे में गांव से शहर तक आना जाना करते हैं। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि शासन से गांवों की सूची मिली है। कर्मचारियों के द्वारा गांवों का सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन की यह पहल अच्छी है, इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। रोडवेज की बसों से सीधे बड़े शहरों से जड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें