फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी को गंगा कटान से बचाएगा 190 मीटर लंबा स्पर

Sun, 07 Dec 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गांव को गंगा कटान से बचाने के लिए 190 मीटर स्पर बनाया जाएगा। बाढ़ खंड विभाग ने करीब तीन करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्पर के लिए कार्ययोजना बनाकर सिंचाई मंत्री के पास भेजी है।
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय से करीब आठ किमी दक्षिण दिशा में गंगा किनारे बसा तिगरी गांव ऐतिहासिक है। यहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मेला लगता है। गांव को हर साल गंगा में आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए तट बांध बनाया गया। तट बांध से गांव के पश्चिम की तरफ गंगा किनारे तक रिंग बांध बना है। उसके आगे पत्थर और सीमेंट का स्पर बनाया गया जो 1960 में बना।
मगर, इस बार बाढ़ सीजन में गंगा ने कटान किया और बचाव के लिए बने रिंग बांध और स्पर की जड़ों को चपेट में ले लिया। अब बाढ़ खंड विभाग ने गांव को सुरक्षित करने के लिए स्पर के बराबर में एक और नया स्पर बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए उसने कार्ययोजना तैयार की। करीब 190 मीटर लंबा स्पर बनाया जाएगा जिस पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार ने बताया कि कार्ययोजना मंजूरी के लिए भेजी गई है। जिसे जल्द ही स्वीकृत होने की संभावना है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार का कहना है कि तिगरी में बना स्पर काफी मजबूत है। इस कारण वह 65 साल से आज भी गांव को बचाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें