फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी (पंजीकृत) अमरोहा के पदाधिकारियों ने पांच सितंबर को नगर में निकाली जाने वाली रामडोल शोभायात्रा की तैयारियों के संबंध में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन को ज्ञापन सौंपा।कमेटी ने शोभायात्रा मार्ग पर सड़कों की मरम्मत, विशेष साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन

श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त होना आवश्यक है, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने कमेटी को आश्वस्त किया कि रामडोल शोभायात्रा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से शोभायात्रा मार्ग पर सफाई, सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी जरूरी कार्य समयबद्ध तरीके से कराए जाएंगे तथा कमेटी को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान पंकज जिंदल, सचिन त्रिवेदी, अजय चतुर्वेदी, मनोज अग्रवाल, कुंवर विनीत अग्रवाल, विशाल गोयल, सुभाष शर्मा, विवेक शर्मा, राज शर्मा, नमन जैन, कपिल वर्मा, विभोर जैन, अंश अग्रवाल, तनिष्क गोयल, शगुन गोयल, लव खंडेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें