अमरोहा। गंगा में संभावित बाढ़ की स्थिति से मुकाबले के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धनौरा और हसनपुर तहसील क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 25 नाव और आठ मोटर बोट उपलब्ध रहेंगी। इन पर प्रतिदिन करीब 29,500 रुपये खर्च होंगे। नावों की व्यवस्था हापुड़ जनपद से की जाएगी। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 26 आवश्यक वस्तुओं वाली राहत किट तैयार कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है और जल्द ही फर्म का चयन होगा। संवाद