फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर लगने वाले मेले की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने तिगरी गंगा स्नान घाट का निरीक्षण कर ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर लगने वाले गंगा मेला व गंगा स्नान की तैयारियों का जायजा लिया। गंगा स्नान के दौरान किसी तरह का हादसा न हो, इसके लिए गोताखोर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि मौके पर अधिक भीड़ एकत्र न होने दी जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम डीएम तिगरी गंगा तट पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए घाटों का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि गंगा स्नान घाट पर साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। स्नान प्लास्टिक मुक्त कराया जाए। डीएम ने एसडीएम मंडी धनौरा चंद्रकांता को निर्देश दिए कि श्रद्धालु गंगा के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग न करें। स्नान करते समय श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। गहराई वाले जल के स्थान पर बांस की बल्लियों को लगाने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह को निर्देश दिए कि गंगा स्नान घाट पर तेज तर्रार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। हाईवे पर जाम नहीं लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें