फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तैयारियां पूरी, जिले में आज से शुरू होगी स्व-गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आज से यानी 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू हो रही है। जो कि 30 नवंबर तक चलेगी। गणना कार्य के लिए 3403 प्रगणक लगाए गए हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अधिक से अधिक अपनी गणना करें। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

इस अवधि में लोग आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के माध्यम से लोगों को अपनी जानकारी स्वयं उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा। फॉर्म सबमिट करने के उपरांत प्राप्त स्व-गणना आईडी (एसईआईडी) को सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान लोगों को जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करना होगा। स्व-गणना आईडी के माध्यम से जनगणना कर्मियों द्वारा आवश्यक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर 1855 जारी किया गया है और व्हाट्सएप टोल फ्री नंबर 18001801855 जारी किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर देश एवं प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। सभी लोग 16 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य अपने परिवार की स्व-गणना अवश्य करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें