फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बगैर सूचना जारी किया प्रीपेड सिस्टम, लोगों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शनिवार की देर शाम स्मार्ट बिजली मीटर नगर के सैकडों बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए। बिजली विभाग द्वारा बगैर किसी सूचना के प्रीपेड रीचार्ज सिस्टम लागू कर दिया। बिजली गुल होते ही बिजली उपभोक्ताओं में हलचल मच गई। देखते देखते बिजली विभाग में शिकायतों की लाइन लग गई। काफी देर बाद उच्चाधिकारियों ने प्रीपेड रीचार्ज सिस्टम लागू करने की जानकारी दी। रात को ही तमाम उपभोक्ताओं ने अपने मीटर रीचार्ज किए। तब जाकर उनकी आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

नगर में काफी संख्या में उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। शनिवार की रात तमाम उपभोक्ताओं की बिजली गुल अचानक से गुल हो गई। पहले तो उपभोक्ताओं ने समझा कि शटडाउन लिया गया है। मीटर में लाइट दिखाई दे रही थी, लेकिन मीटर से करंट नहीं निकल पा रहा था। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत अवर अभियंता से की। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। जेई ने बताया कि विभाग ने स्मार्ट मीटर पर प्रीपेड रीचार्ज सिस्टम लागू कर दिया है। अब स्मार्ट मीटर भी मोबाइल रीचार्ज की तरह काम करेगा। उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए विभाग को एडवांस पैसा जमा कराना होगा। जब तक मीटर में उपभोक्ता की धनराशि जमा रहेगी तब तब उसकी आपूर्ति चालू रहेगी। बैलेंस जीरो होने पर स्वत: ही आपूर्ति कट जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें