फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की बाइक के विवाद में गई दो की जान

Sun, 22 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
जम्मू के जंगलों में लगी आग हुई बेकाबू - फोटो : ANI
विज्ञापन
दहेज में पिता की ओर से दी गई बाइक का ससुराल के अन्य लोगों के इस्तेमाल करने के विवाद में महिला ने खुद को आग लगा ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान भागदौड़ में उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। हालांकि महिला ने मायकेवालों को स्वयं ही आग लगाने की बात बताई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बसी मुस्तकम निवासी रूप सिंह की शादी दो साल पहले जनपद बिजनौर के बास्टा क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी सुरेश देवी के साथ हुई थी। बताया जाता है कि, सुरेश देवी के पिता ने दहेज में बाइक दी थी। इसको इस्तेमाल पति के भाई भी करते थे। इस पर पत्नी आपत्ति करती थी।

बीते गुरुवार को भी इसको लेकर मियां-बीबी में झगड़ा हुआ। गुस्से में पति ने बाइक पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। सुरेशदेवी बाइक में लगी आग पर कूद गई। इस पर वह बुरी तरह जल गई। परिजनों ने मायके वालों को सूचना दी और उपचार के लिए दिल्ली ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने अपने मायके वालों के सामने खुद ही आग लगाने की बात कर ससुरालियों को बचा लिया। इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


गर्भस्थ शिशु की भी मौत हुई
सुरेश देवी लगभग नौ माह की गर्भवती थी। बताया जाता है कि आग लगने की स्थिति में भागदौड़ करने पर उसकी डिलीवरी हो गई, हालांकि इस प्रक्रिया में उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। बाइक को लेकर हुए विवाद ने रूप सिंह की जिंदगी खराब कर दी। एक ओर उसकी पत्नी चल बसी तो गर्भस्थ शिशु भी इस दुनिया को अपनी आंखों से नहीं देख सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें