फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी की ब्लॉकवार कंपनी बनेगी, 630 की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों केे लिए अच्छी खबर हैं। ब्लॉकवार कंपनी तैनात की जानी है। इसमें तैनाती के लिए 28 नवंबर तक फॉर्म भरना है जो उन्हें विकास भवन स्थित कार्यालय से मिल रहा है उसे भर कर कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में तीन प्लाटून होंगे एक प्लाटून में 33 सदस्य रहेंगे। ऐसे में एक ब्लॉक में 102 सदस्य की तैनाती होनी हैं। ऐसे में छह ब्लॉक में 612 की नियुक्त होनी है। इनके अलावा एक ब्लॉक कमांडर, एक हवलदार मेजर, और एक कंपनी क्वार्टर मास्टर भी रहेंगे। ऐसे में कुल 630 पदों पर अवैतनिक तैनाती होगी। तीन वर्ष का अनुभव करने वाले प्रशिक्षित या पंजीकृत स्वयंसेवक फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीआरडी के जवान अब ऑफिस से फॉर्म ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि शारीरिक मापदंड, टर्न आउट वर्दी, सेवा अवधि, शैक्षिक योग्यता, कंप्यूटर संचालन, ड्राइविंग लाइसेंस, उल्लेखनीय, सामाजिक और विभागीय कामों में सहयोग और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अवैतनिक तैनाती होगी। जिसमें सहायक सेक्शन लीडर, सेक्शन लीडर, प्लाटून लीडर, कंपनी क्वार्टर मास्टर आदि पदों पर चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें