फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर जगह-जगह चर्च में हुई प्रार्थना, विश्व शांति की कामना की

विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला मंडी चौब स्थित चर्च में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पास्टर एडगर सिंह। संवाद - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और और प्रभु के नाम संदेश दिया। साथ ही विश्व शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मंडी चौब के मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक प्रार्थना सभा हुई। पादरी एडगर सिंह ने आराधना का आगाज बाइबिल पढ़कर किया। स्तुति आराधना के गीत गाए। कहा कि जब प्रभु यीशु मसीह को जीवन के अंतिम क्षणों में विरोधियों ने षडयंत्र करके क्रास पर चढ़ा दिया, उस समय प्रभु यीशु ने सात बलिदानी वचन कहे। आराधना में देश की शांति, विकास, प्रेम, भाईचारे, बीमारी, बेरोजगारी आदि विषयों पर प्रार्थना की। सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की विचारधारा को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान योगेश मैसी, ऐंजलीना मैसी, सरिता लाल, पास्टर गौरव, रोबिन, राज आदि मौजूद रहे। ग्राम कलाली के चर्च ‘सालवेशन फोर एशिया’ में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकांश महिलाओं, बच्चों को धर्म गुरुओं द्वारा पवित्र बाइबिल के वचनों द्वारा प्रकाश डाला गया। डॉ पिंकी ने अनेक पवित्र भजनों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह की मौत को दृष्टांत के रूप में दर्शाया। रैवरन मौरिस उठवाल ने प्रभु यीशु मसीह के मानवता, भाईचारे व एक दूसरे के प्रति उदारता के संदेश को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें