अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में सोमवार को बालक और बालिका वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से प्रज्ज्वल और बालिका वर्ग में विजयलक्ष्मी सबसे तेज दौड़ीं। उधर, लंबी कूद के बालक वर्ग में आदि पहले और आरव दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की शुरुआत एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रज्ज्वल पहले व शिवम दूसरे, 200 मीटर में अमित पहले व प्रज्ज्वल दूसरे और 400 मीटर दौड़ में पुलकित पहले व अरुण दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विजयलक्ष्मी पहले व छाया दूसरे, 200 मीटर में सोफिया परवीन पहले व शुभि दूसरे, 300 मीटर में एंजिल पहले व रौनक दूसरे, 400 मीटर में लशिका पहले व संध्या दूसरे, 1500 मीटर में अंजलि पहले व रौनक दूसरे और लंबी कूद में छाया पहले व लशिका दूसरे स्थान पर रहीं।
हॉकी के पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा ने अमरोहा हॉकी क्लब अमरोहा को 3-2 से और दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने इंटरनेशनल क्लब जोया को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने राजकीय इंटर कॉलेज को हराकर जीत दर्ज की। कुश्ती के 57 किलोग्राम भारवर्ग में नक्ष पहले मनदीप दूसरे स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम में मेहंदी पहले व अमन दूसरे, 65 किलोग्राम में शाकिब पहले व गुरमीत दूसरे 70 किलोग्राम में ईशान पहले व सरोज दूसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में हॉकी कोच फरहत अली खान, कुश्ती प्रशिक्षक आंचल, डॉ. संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, देवेन्द्र सिंह व ओंकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने सभी का अभार जताया। खेलों के समापन अवसर पर डिप्टी कलक्टर पुष्कर नाथ चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया।