फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगा नगला गांव का नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तमंचे-कातूस संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव जीतने के एक महीने बाद ही जगा नगला का नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तमंचे संग गिरफ्तार हो गया। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी प्रधान से तमंचा बरामद कर लिया है। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डिडौली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के गांव जगा नगला निवासी कोशिंद्र सिंह पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ है। चुनाव जीतने के बाद कोशिंद्र सिंह ने घर पर ही तमंचा हाथ में लेकर फोटो खिंचवाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह फोटो लगातार व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने ग्राम प्रधान की धरपकड़ की कोशिश शुरू कर दी। गुरुवार को हेड कांस्टेबिल रघुवीर सिंह, सिपाही उदयवीर सिंह और टिंकू कुमार ने ग्राम प्रधान कोशिंद्र सिंह को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें